✦ पार्षद प्रतिभा कोशले ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सतनामी समाज के मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण की मांग! ✦

राजेन्द्र वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद श्रीमती प्रतिभा कोशले ने सतनामी समाज के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मुंगेली के राजेन्द्र वार्ड स्थित सतनामी समाज के मुक्तिधाम की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।


पत्र में पार्षद ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह मुक्तिधाम अत्यंत खराब स्थिति में है, जिससे समाज के लोगों को अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण शीघ्र किया जाए ताकि समाज को एक स्वच्छ, सम्मानजनक और सुविधायुक्त स्थल प्राप्त हो सके।

पार्षद प्रतिभा कोशले का कहना है:
“यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़ा विषय है। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति को अंतिम यात्रा के लिए एक आदर्श स्थान मिले।”

स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सरकार इस पर शीघ्र संज्ञान लेगी और आवश्यक कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!