गौ सेवा धाम और प्रशासन की सूझबूझ से 40 फीट गहरे कुएं में गिरी गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला गया

मुंगेली जिले के ग्राम सुरदा में आज एक दिल दहला देने वाली घटना में एक गौ माता लगभग 35 से 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई और कुएं के अंदर ही फंस गई। कुएं में जहरीली गैस भी भरी हुई थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई थी।


घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम मुंगेली की टीम मौके पर पहुंची और सुझ-बुझ के साथ जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम ने कई मुश्किलों का सामना करते हुए अंततः गौ माता को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।



रेस्क्यू अभियान में मुंगेली प्रशासन से नायब तहसीलदार हरीश यादव और सिटी कोतवाली पुलिस निरीक्षक गिरजा शंकर यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके अलावा गौ सेवा धाम के सदस्यों ने आरक्षक विकास ठाकुर के विशेष सहयोग की भी सराहना की।



गौ माता को बाहर निकालने के बाद पशु चिकित्सालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका उपचार किया। प्रशासन, पुलिस और गौ सेवा से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से यह रेस्क्यू अभियान सफल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!