ब्रेकिंग न्यूज

तानाशाही के खिलाफ हुंकार: कांग्रेस ने भाजपा-ईडी का किया पुतला दहन, दी विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

📍मुंगेली | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को भाजपा सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित तानाशाही कार्रवाई के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक, मुंगेली में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार और ईडी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। वक्ताओं ने सुकमा स्थित राजीव भवन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अटैच किए जाने की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य अलोकतांत्रिक है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। यदि ऐसी कार्रवाइयां नहीं रुकीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए तैयार कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, सेवा दल सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करने को तैयार है।

श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित पुतला दहन के उपरांत हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृत यात्रियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



👥 उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजन: इस कार्यक्रम में संजीत बनर्जी, रोहित शुक्ला, आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, दिलीप बंजारा, जित्तू श्रीवास्तव, आरिफ खोखर, अभिलाष सिंह, सूरज यादव, याकूब अली, दुर्गा यादव, जलेश यादव, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, श्री ठाकुर,विष्णु खांडे, अजय यादव, नवनीत शुक्ला, नानू ठाकुर, मुकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कार्यक्रम में जोश, संकल्प और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दी। कांग्रेसजन ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की दबाव की राजनीति जारी रही, तो उसे जनता के बीच जवाब देना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!