ब्रेकिंग न्यूज

जनगणना की तैयारी शुरू: 2026 में होगी भारत की अगली जनगणना, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली, 16 जून 2025 // केंद्र सरकार ने देश में अगली जनगणना कराने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के तहत भारत की जनगणना 2026 में की जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि जनगणना संचालन के लिए आवश्यक तैयारी और सीमा निर्धारण का कार्य 2025 और 2026 के निर्धारित समयानुसार किया जाएगा।


गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना (संख्या: क.आ. 2681(अ)) में कहा गया है कि:
1. जनगणना 2026 की तैयारी के तहत जनगणना हाउस लिस्टिंग व आवासीय गणना 2025 में होगी, जिसकी प्रक्रिया 1 मई 2025 से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगी (समय राज्य विशेष के अनुसार बदला जा सकता है)।
2. वास्तविक जनगणना संचालन 2026 में होगा, जो कि 1 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक संपन्न किया जाएगा।
3. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष समय निर्धारण किया गया है।

गृह मंत्रालय के जनगणना आयुक्त मृगुंजय कुमार नारायण द्वारा हस्ताक्षरित इस अधिसूचना के जारी होते ही राज्यों में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। यह जनगणना देश की 17वीं जनगणना होगी और संभवतः डिजिटल तरीकों से संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!