हर्बल लाइफ मार्केटिंग में व्यस्त शिक्षक, विभाग ने किया निलंबित

विभिन्न आरोपों की पुष्टि के बाद हुई निलंबन की कार्यवाही

आमुंगेली-अध्यापन का मूल कार्य छोड़ निजी व्यवसाय में व्यस्त शिक्षक पर मिली शिकायतों की पुष्टि के बाद निलम्बन की कार्यवाही की गई है ।जिले के शासकीय प्राथमिक शाला गुना में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल बी) नंदकुमार पाटले द्वारा स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय हर्बल लाइफ मार्केटिंग करना महंगा पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को पढ़ाने में रुचि न लेने, स्कूल में मनमानी करने और वरिष्ठों से अभद्र व्यवहार करने जैसे कई आरोपों की पुष्टि के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।

प्रधानपाठक द्वारा शिकायत पश्चात विभाग ने कराया जांच

उक्त मामले पर गुना स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा शिकायत की गई थी जिसके आधार पर जांच कराया गया।इस दौरान पाया गया कि नंदकुमार पाटले की विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति नही होती, वे कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही बरतते हैं साथ ही दूसरी तरफ वे हर्बल लाइफ की मार्केटिंग के निजी व्यवसाय में ज्यादा लगे रहते है उनके द्वारा प्रधान पाठक से दुर्व्यवहार और बिना अनुमति अधिक छुट्टियां भी ली गयी।

स्पस्टीकरण में जवाब असंतोषजनक

सहायक शिक्षक नंदकुमार पाटले से विषय पर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सिविल सेवा आचरण 1965 के नियमों के उल्लंघन अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इसके लिए पार्षद एवं वार्डवासियों द्वारा गोवर्धन परिवार — जो कि मुंगेली में सदैव अच्छे कार्यों के लिए दान देती आई है — का आभार व्यक्त किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!