राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हर्ष शर्मा का चयन, जिले को दिलाया गौरव

मुंगेली। जिले के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी हर्ष शर्मा ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन संघ महासमुंद द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।



हर्ष ने प्रतियोगिता के दौरान एक के बाद एक पांच मुकाबले जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया और निर्णायक मुकाबले में जबरदस्त संघर्ष के बाद अपने प्रतिद्वंदी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अब आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है, जो अगले महीने सूरजपुर जिले में आयोजित की जाएगी।

हर्ष के इस चयन की खबर से जिले में उत्साह और गर्व का माहौल है। जिले के खेलप्रेमियों, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कोच विनोदी गोयल, खेल प्रशिक्षक उमेश केशरवानी और साथी खिलाड़ी सूजल तंबोली, हर्ष गोस्वामी, हर्ष बंजारे, नीरव लूनिया, सोनची जैन आदि ने हर्ष का स्वागत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समय पर उचित सुविधाएं और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!