“हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” ने पूरे किए 9 साल, पौधारोपण के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प दोहराया

मुंगेली।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार नवाचार कर रही स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान ने सोमवार को अपने 9वें वर्ष में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर बी.आर. साव स्कूल मैदान में नीम, बादाम, कदम और गुलमोहर जैसे छायादार 30 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पौधे सुरक्षित रूप से पनपें और पर्यावरण में अपना योगदान दें।


संयोजक रामपाल सिंह ने जानकारी दी कि बीते 8 वर्षों में 2,000 से अधिक पौधों को ट्री गार्ड सहित और 3,000 से अधिक पौधों को फेंसिंग युक्त स्थानों पर रोपित किया गया है। आज वे पौधे परिपक्व हो रहे हैं और शहर की हरियाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा, “वृक्ष प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार हैं, इनसे जीवन की सुरक्षा और संतुलन बना रहता है।” उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण कर इसे जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

सचिव विनोद यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है – “लगाओ नहीं, संवारो।”



इस प्रेरणादायक अभियान से प्रेरित होकर हेमंत वैष्णव ने संस्था को 5 बड़े पौधे भेंट किए, जो उनके प्रकृति प्रेम को दर्शाता है।

इस अवसर पर नगर के अनेक पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:


राजेंद्र चंद्रवंशी, प्रभाकर सिंह, अरविंद रूपवानी, धनेश्वर साहू, प्रद्युम सिंह, आयुष केशरवानी, मयंक वैष्णव, रामपाल सिंह (संयोजक), रामशरण यादव (सह संयोजक), महावीर सिंह (अध्यक्ष), विनोद यादव (सचिव), धनराज परिहार (कोषाध्यक्ष), सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, रणवीर सिंह, नीलेश केशरवानी, सूरज मंगलानी, मुकेश पांडेय, कोमल चौबे, आशीष सिंह, सुनील वाधवानी, रघुराज सिंह, रॉकी सलूजा, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, राहुल मल्लाह, संदीप सिंह, पवन यादव, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे।

स्टार्स ऑफ टुमॉरो द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और संतुलित पर्यावरण देने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!