मुंगेली : गौ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, कलेक्टर ने किया शुभारंभ – सड़कों से गाय हटाने और गोद लेने की अपील

मुंगेली, 15 जुलाई 2025!जिले में गायों के संरक्षण और सेवा को बढ़ावा देने के लिए “गौ सेवा संकल्प अभियान” की शुरुआत की गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया।



कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सड़कों पर घूम रही गायें दुर्घटना का कारण बनती हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और उनकी देखभाल के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से गाय गोद लेने की अपील की और कहा कि यह केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं बल्कि समाज के प्रति सेवा भावना का परिचायक है।

मुख्य बिंदु – गौ सेवा संकल्प अभियान
✅ बेसहारा गायों को आश्रय देने की योजना।
✅ सड़कों से गायों को हटाकर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण।
✅ ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर जागरूकता बढ़ाना।
✅ गौ माता के प्रति सम्मान और करुणा का भाव जागृत करना।

बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने भी कहा कि गाय का धार्मिक और सामाजिक महत्व है, इसलिए इसे मिशन मोड में लिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गौ सेवा को संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाए।



जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि बेसहारा गायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और इसमें सभी की भागीदारी अपेक्षित है।

इसके साथ ही बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए “90 प्लस” अभियान पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कम प्रगति वाले स्कूलों के लिए विशेष निर्देश दिए और मॉडल स्कूल तैयार करने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, खाद-बीज की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, मनरेगा और अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई।



जिले में गौ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के साथ प्रशासन ने एक संवेदनशील पहल की है, जिसका उद्देश्य न केवल गौवंश की सुरक्षा है, बल्कि जनजागरण और दुर्घटनाओं में कमी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!