मिलावटी खाद्य सामग्री पर कसेगा शिकंजा, पथरिया में खाद्य दुकानों की सघन जांच

मुंगेली, 28 जुलाई 2025 // जिले में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र मिलावटी एवं नकली खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पथरिया में एसडीएम अजय शतरंज के नेतृत्व में औषधि प्रशासन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के कई प्रमुख खाद्य दुकानों पर सघन निरीक्षण किया गया।


जांच के दौरान मोहन हॉटल, छाबड़ा स्वीट्स एंड नमकीन, जय न्यू लक्ष्मी जोधपुरी स्वीट्स एंड नमकीन तथा शिवम किराना एंड जनरल स्टोर्स से 500 ग्राम लड्डू, 250 ग्राम मिल्क केक, 500 ग्राम लूज़ मोतीचूर लड्डू और 600 ग्राम पैक्ड स्पेशल स्वीट्स के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल, पथरिया थाना के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!