मोर तिरंगा मोर अभिमान: 11 अगस्त को बरेला व सेतगंगा से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में नगर भ्रमण, कार्यशाला में तिरंगे के महत्व पर हुई चर्च

मुंगेली। मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत मुंगेली विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व विधायक पुन्नूलाल मोहले करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे बरेला एवं सेतगंगा से एक साथ तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण करते हुए देशभक्ति का संदेश देगी।



इस संबंध में सोमवार को अटल परिसर, जिला भाजपा कार्यालय में नगर मण्डल की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जिला संयोजक शैलेश पाठक की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश का आन, बान और शान है, जिसे सभी नागरिक पूरे सम्मान के साथ अपने घरों में लगाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूती और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का भारत किसी भी चुनौती का डटकर सामना कर सकता है।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी और पांच मंडल अध्यक्ष भी यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल, राणाप्रताप सिंह, सुनील पाठक और सौरभ बाजपेयी ने भी संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार नगर महामंत्री महावीर सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय वर्मा,अंजना जायसवाल,पार्षद एवं वार्ड अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!