
मुंगेली। मोर तिरंगा मोर अभिमान, घर-घर तिरंगा और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा स्तर पर सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किया।

यात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे एक साथ बरेला और सेतगंगा से हुआ। बरसते पानी के बीच नगर भ्रमण करते हुए यात्रा जिला मुख्यालय पहुँची और अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।

समापन अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा —
“भारत माता के सच्चे सपूत अपने देश की सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित हैं, जबकि कुछ पार्टियां बार-बार सेना के शौर्य पर सवाल उठाती रही हैं। हम सब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दबाव के आगे न झुकने के फैसले से खुश हैं, यह कदम देशहित में है।”
यात्रा में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे—
पुन्नूलाल मोहले – विधायक, मुंगेली,दीनानाथ केशरवानी – जिला भाजपा अध्यक्ष,शैलेश पाठक – तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी,श्रीकांत पाण्डेय –जिला पंचायत अध्यक्ष,रामकमल सिंह – जनपद अध्यक्ष,पदमनी मोहले उपाध्यक्ष जनपद पंचायत,सौरभ बाजपेयी – नगर मंडल अध्यक्ष,राजीव श्रीवास – ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,सुखचंद साहू – सेतगंगा मंडल अध्यक्ष,नागेश्वर जायसवाल बंटी – जरहागांव मंडल अध्यक्ष,अभिलाष त्रिवेदी – लौदा मंडल अध्यक्ष,उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत मुंगेली

इसके अलावा सभी मंडलों के महामंत्री एवं पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सभापति और सदस्यगण, पार्षदगण, जनपद सदस्यगण एवं सरपंचगण मौजूद रहे।
जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी और जिला प्रभारी शैलेश पाठक ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


