ब्रेकिंग न्यूज

देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

कोंडागांव-कांकेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोप

कांकेर। श्री राम वनगमन पथ राम वाटिका नाथियानवागांव (कांकेर) में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो से हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद यह मामला गंभीरता से लिया गया।

शिकायत के बाद तुरंत बनी विशेष टीम
ग्राम मरकाटोला फतेचंद निवासी अखिलेश मिश्रा (34) ने थाना कांकेर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करते हुए वीडियो वायरल किया है। शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसीन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर फरसगांव व कोंडागांव में दबिश दी।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
संयुक्त पुलिस कार्रवाई में नाबालिग सहित संजू मरकाम (21), शिललाल कोर्राम (26), लोचन कुमार चक्रधारी (25), महेश कोर्राम (26), सभी निवासी मांझापारा आलोर, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामकुमार साव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी, ओमप्रकाश कृषान, शाक्ति सिंह सहित कांकेर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!