लोरमी में युवा कांग्रेस ने की भव्य भारत माता की महाआरती


प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने युवाओं से देश सेवा का संकल्प लेने का किया आह्वान

लोरमी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोरमी के मुंगेली चौक में युवा कांग्रेस द्वारा भव्य भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने मुख्य रूप से शिरकत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।



अर्जुन तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों को याद करने का अवसर है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाई। वहीं, राजेश छैदईया ने युवाओं से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव खुशबू वैष्णव, आदित्य वैष्णव, विधानसभा अध्यक्ष आकाश वैष्णव, पोखराज बंजारा, पार्षद शशांक वैष्णव, पार्षद धनंजय दुबे, नागेश गुप्ता, योगेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।



महाआरती के दौरान देशभक्ति के गीतों और गगनभेदी नारों से पूरा चौक देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!