
स्वतंत्रता दिवस पर मिला तोहफ़ा, नंगे पैर स्कूल जाने वाले बच्चों के चेहरों पर खिला मुस्कान
मुंगेली // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोगीपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए एक खास पहल देखने को मिली। स्थानीय निवासी भूपेंद्र ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को चप्पल वितरित किए।
जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र ठाकुर जब स्कूल के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि अधिकांश बच्चे नंगे पैर स्कूल जा रहे हैं। यह देखकर उन्होंने तुरंत सभी बच्चों के लिए चप्पल खरीदकर वितरण करने का निर्णय लिया।

इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। ग्रामीणों ने भी भूपेंद्र ठाकुर के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम न केवल बच्चों के लिए उपयोगी है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायी भी है।
गांव में चर्चा है कि ऐसे प्रयास से शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उनकी सेहत की सुरक्षा भी होती है।


