प्रशासन की पहल से साल्हेघोरी-मनकी विवाद सुलझा, शांति व्यवस्था कायम

पुलिस एवं प्रशासन की सक्रियता से मामला सुलझाया गया, शांति समिति की बैठक आयोजित

मुंगेली 31/08/2025// लोरमी विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी में कुत्ते की दुर्घटना को लेकर ग्राम साल्हेघोरी और ग्राम मनकी के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ग्राम मनकी का एक युवक मोटरसाइकिल से खाम्ही की ओर जा रहा था, तभी साल्हेघोरी गांव में उसकी गाड़ी कुत्ते से टकरा गई। इस घटना पर कुत्ते के मालिक और युवक के बीच कहासुनी बढ़ गई, जो विवाद का रूप ले लिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया और मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

तहसीलदार शेखर पटेल ने बताया कि विवाद की स्थिति को शांत करने के लिए प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक ली गई। दोनों गांवों के लोगों को आपसी सौहार्द और भाईचारे से रहने की अपील की गई। साथ ही आवश्यक समझाइश भी दी गई।

इस दौरान लोरमी एसडीएम मयानंद चंद्रा और एसडीओपी लोरमी नवनीत पाटिल मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!