नशे में महिला से जबरदस्ती की कोशिश, आरोपी सरपंच गिरफ्तार

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ग्राम सरपंच को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जगताकापा की पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे इन्दल गोंड (ग्राम सरपंच) शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और शारीरिक संबंध बनाने की मांग करते हुए अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 392/2025 धारा 332 (ग), 74, 75(2), 76, 351 (3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

महिला संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए। आरोपी इन्दल गोंड पिता स्व. होलीराम गोंड उम्र 55 वर्ष निवासी जगताकापा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद 31 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक शोभा यादव, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत यादव, आरक्षक मनोज टंडन, रवि श्रीवास, भागवत साहू और दुर्गेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!