ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली : पीएम की माताजी को गाली देने के विरोध में युवामोर्चा ने किया पुतला दहन

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माताजी को इंडी गठबंधन के मंच से गाली दिए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।


युवामोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय से पुतला लेकर जुलूस निकाला और पुराने बस स्टैंड स्थित परशुराम चौक में पहुँचकर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।


अमितेश आर्य ने कहा कि देश की संस्कृति में नारी शक्ति का सम्मान सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री की माताजी को गाली देना पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान है, जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि भारत में माँ सर्वत्र पूजनीय है और ऐसे में प्रधानमंत्री की माताजी का अपमान, देश की हर माँ का अपमान है।



पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें प्रमुख रूप से –

शैलेश पाठक, द्वारिका जायसवाल, लोकनाथ सिंह, सुनील पाठक, संजय वर्मा, मिट्ठूलाल यादव, कोटूमल दादवानी, संजय गोस्वामी, मानस सिंह बैस, जितेंद्र दावड़ा, रमेश बुनकर, राजीव श्रीवास, यश गुप्ता, सौरभ बाजपेयी, अमितेश आर्य, संदीप सिंह, राकेश साहू, राजेश्वर टंडन, तामेश्वर साहू, रवि साहू, संतोष जांगड़े, वासुदेव देवांगन, आदर्श जायसवाल, ऋतुराज सिंह, वाशु पांडेय, शशांक तिवारी, केशव गोयल, लवण डाहीरे, पंकज सोनी, पम्मू, सुमित उपाध्याय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!