
मुंगेली।
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस लक्ष्मीकांत भास्कर की पूज्य दादी सहेला बाई का कल रात 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

परिजनों ने जानकारी दी कि स्वर्गीय सहेला बाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे निज निवास बायपास नवागढ़ रोड, लिलवाकापा में संपन्न होगा।
उनके निधन से परिवार, क्षेत्र और राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।