छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन मंत्रियों के जिलों का प्रभार बदला, देखे पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए मंत्री बनाए जाने के बाद आधा दर्जन से अधिक जिलों का प्रभार बदला गया है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।



जारी सूची के अनुसार—

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अब दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर के प्रभारी मंत्री होंगे।

श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदा बाजार-भाटापारा जिले का प्रभार सौंपा गया है।

लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

गजेंद्र यादव को राजनंदगांव का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती का प्रभार सौंपा गया है।

राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।


नए आदेश के बाद अब जिलेवार मंत्री अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!