“I LOVE AMBEDKAR” मार्च में उमड़ा जनसैलाब — समानता, न्याय और एकता का संदेश दिया युवा कांग्रेस मुंगेली ने

मुंगेली: पिछले कुछ वर्षों में समाज के दलित वर्ग के खिलाफ बढ़ती हिंसा को देखते हुए युवा कांग्रेस ने एक सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से “I LOVE AMBEDKAR” मार्च का आयोजन किया। यह अभियान आईवाईसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानीया, सह प्रभारी मोनिका मांडरे और जिला प्रभारी नजरुल इस्लाम के निर्देशन में चलाया जा रहा है।



छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में इस अभियान को जोरदार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में जिला युवा कांग्रेस मुंगेली द्वारा ग्राम पौनी में “I LOVE AMBEDKAR” मार्च का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया।



कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस एवं सदस्य जिला पंचायत मुंगेली लक्ष्मीकांत भास्कर, बोगी बारामते, नयनदास डहरिया, मनोज अकेला, भारत रत्न मंडेला, मनीष साहू सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना पर विशेष प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर का मार्ग ही समानता, न्याय और बंधुत्व की सच्ची राह दिखाता है। पूरे कार्यक्रम का माहौल जोश, उत्साह और एकता के संदेश से भरा रहा, जिसमें युवाओं ने “जय भीम” के नारे लगाकर सामाजिक न्याय और समानता की अलख जगाई।



यह मार्च दलितों के खिलाफ हिंसा के विरोध में एक मजबूत संदेश के रूप में सामने आया और सामाजिक समानता की दिशा में युवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!