छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 9 सूत्रीय मांग पत्र

मुंगेली// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा मुंगेली द्वारा गुरुवार को कर्मचारियों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

संघ ने कहा कि शासन द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पूर्व भी ज्ञापन दिए जाने के बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, जिसके चलते आज पुनः स्मरण पत्र शासन को भेजा गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।



संघ की प्रमुख मांगों में सभी कर्मचारियों के लिए चार स्तरीय वेतनमान लागू करने, सेवानिवृत्ति पर 240 के स्थान पर 300 दिनों की अवकाश नगदीकरण की सुविधा, केंद्रीय कर्मचारियों के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं पेंशनरों को महंगाई राहत प्रदान करने तथा कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग प्रमुख रही।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संरक्षक अवधेश शुक्ला, जयमंगल सिंह ध्रुव, जिला अध्यक्ष बिंदु भास्कर, जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, प्रवक्ता फूलचंद यादव सहित विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर पीलालाल दिवाकर, देवीशंकर यादव, ज्वाला प्रसाद साहू, भुवन बघेल, भोलादेव ध्रुव, व्यास नारायण मनहर, पुरुषोत्तम पांडे, लक्ष्मी नारायण बंजारे, राजेंद्र कश्यप, राजकुमार आनंद, आकाश दत्त, मोहन प्रसाद चतुर्वेदानी, अनिल कुर्रे, पीतांबर सिदार, सहदेव प्रधान, अनिल सिंह राज, ओमप्रकाश कश्यप, लक्ष्मी प्रसाद चतुर्वेदी, वेद प्रकाश परिहार, जवाहरलाल डडसेना, अरविंद पांडे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!