
मुंगेली। ग्राम बिजराकापा (खुर्द) निवासी अगम दास बघेल (84 वर्ष) का निधन हो गया है। वे क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक थे। उनका अंतिम संस्कार आज 11 नवम्बर 2025, सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम बिजराकापा (खुर्द) में किया जाएगा।

स्वर्गीय अगम दास बघेल, डॉ. संतोष बघेल, सनातन बघेल एवं अजीत बघेल के पूज्य पिता थे। उनके निधन से पूरे ग्राम एवं परिचितजनों में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों, मित्रों एवं समाजजन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शोकाकुल परिवार:
डॉ. संतोष बघेल, सनातन बघेल, अजीत बघेल एवं समस्त बघेल परिवार, ग्राम बिजराकापा (खुर्द)।


