मुंगेली में कल होगा माधव वाचनालय का शुभारंभ, अध्ययन संस्कृति को मिलेगा नया मंच

प्रांत सेवा प्रमुख तुलसी दास करेंगे वाचनालय का शुभारंभ

मुंगेली। सेवा भारती मुंगेली द्वारा संचालित माधव वाचनालय का शुभारंभ कल, 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। वाचनालय की स्थापना शहर में अध्ययन, पठन-पाठन और साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और सामान्य पाठकों को समृद्ध अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा।



सेवा भारती पदाधिकारियों ने बताया कि वाचनालय का उद्देश्य युवाओं को ज्ञान-संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्य से जोड़ना और शहर में पुस्तकालय संस्कृति का विस्तार करना है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख तुलसी दास उपस्थित रहेंगे और वाचनालय का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम विवरण :

दिनांक: 23 नवंबर 2025, रविवार

समय: प्रातः 11 बजे

स्थान: नगर पालिका स्कूल के पीछे, सोनार पारा, मुंगेली


सेवा भारती ने नगरवासियों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर वाचनालय के शुभारंभ को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!