नर सेवा नारायण सेवा : जिला अस्पताल में नि:शुल्क गर्म पानी सुविधा और माधव वाचनालय का शुभारंभ

मुंगेली। सेवा भारती मुंगेली द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क गर्म पानी सुविधा की शुरुआत की गई। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में 10 केतली लगाकर इस सेवा कार्य का आरंभ किया गया।


छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख तुलसीदास (प्रचारक) ने सेवा कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में यह पहल मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है।

इसी अवसर पर सेवा भारती द्वारा संचालित माधव वाचनालय का भी उद्घाटन प्रांत सेवा प्रमुख के हाथों किया गया।

कार्यक्रम में मुंगेली नगर के वरिष्ठ जन जेठमल कोटडिया, रवि पौराणिक, नरेंद्र कोटडिया, विवेक केसरवानी, अशोक गुप्ता, जिला अस्पताल से डॉ. संदीप पाटिल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।



इसके साथ ही रामावतार साहू (विभाग सह बौद्धिक प्रमुख), संदीप ताम्रकार (जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख), मुनस राम साहू, दिनेश सोनी (जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद), मनोहर यादव, नन्दकुमार जायसवाल, शैलेन्द्र तिवारी, पदमराज सिंह, वशिष्ठ प्रताप सिंह, चंद्रभान तिवारी, आकाश सोनी, डॉ. सुमित तिवारी, चंद्रिका सोनी, बालाराम रजक, राहुल पाठक, प्रभाकर सिंह, चंदन शर्मा, पार्षद रोशन सोनी, अमन शर्मा, विक्रम देवांगन, गजेंद्र साहू, रामकुमार साहू, दीपक सोनकर, कौशल साहू और ओम तिवारी की उपस्थिति रही।



Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!