राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से की सौजन्य मुलाकात


मुख्य सचिव ने कहा—राज्य प्रशासनिक सेवा शासन की मजबूत रीढ़

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज मुख्य सचिव विकासशील से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसे शासन व्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताया गया।

मुख्य सचिव विकासशील ने इस विशेष मुलाकात के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से ही धरातल पर उतरता है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा समय-समय पर अधिकारियों की जायज मांगों को शासन के समक्ष रखने से सकारात्मक संवाद की परंपरा मजबूत होती है।

मुख्य सचिव ने आगे कहा कि जनता तक शासन की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की निष्ठा, समर्पण और संवेदनशीलता की अहम भूमिका है। यही मूल्य शासन और जनता के बीच विश्वास की कड़ी को सुदृढ़ करते हैं और प्रदेश के समग्र विकास को गति प्रदान करते हैं।

इस सौजन्य भेंट में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, महासचिव उमाशंकर बंदे, कोषाध्यक्ष नवीन भगत, सहसचिव डॉ. धनंजय नेताम, दुर्गेश वर्मा, श्रीमती सूर्य किरण, श्रीमती लविना पाण्डेय एवं उमेश पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!