ब्रेकिंग न्यूज

सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की शहर अध्यक्ष बनी निधि पौराणिक, बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मुंगेली। विप्र भवन में सर्व ब्राह्मण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भगवान परशुराम जयंती के आयोजन, विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन करते हुए निधि पौराणिक को सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष चुना गया, वहीं मंजुला शर्मा को महिला परिषद का अध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी तथा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इसके अलावा समाज के युवाओं के लिए उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों, फॉल्स सीलिंग, बिजली फिटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं को जल्द पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया, ताकि समाज के कार्यक्रमों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला विंग की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!