ब्रेकिंग न्यूज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षत्राणियों का सम्मान, नारी शक्ति को किया गया नमन

लोरमी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वोदय राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी द्वारा ग्राम चंद्रपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की महिला जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को श्रीफल, श्रीमद भगवद गीता, बुके, पुष्पमाला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष भीषम सिंह राजपूत ने कहा कि नारी समाज की शक्ति है और आज महिलाएं राजनीतिक, सामाजिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत ने नारी शक्ति के नौ रूपों की जानकारी दी। सेवानिवृत्त बीईओ दिलीप सिंह राजपूत ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष भोला सिंह राजपूत ने नारी के दैनिक जीवन में योगदान पर विचार व्यक्त किए, वहीं सी.एस. राजपूत ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह ने नारी को “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” भावनाओं से संबोधित किया। नारी शक्ति मिथिलेश राजपूत ने कहा कि नारी हर रूप में सृष्टि की निर्माता है और आज राजपूत समाज में महिलाओं को बराबर का सम्मान मिल रहा है। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गायत्री देवी ने समाज का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष रामनिवास राजपूत (फौजी) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ग्रामीण इकाई अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह राजपूत ने किया।


इस अवसर पर जलकुमारी, चंद्रिका देवी, सुभद्रा देवी, शैली देवी, रामरती देवी, सरस्वती, धरनी, सीता देवी, मुन्नी देवी, रेशम देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, ललता देवी, नीतू देवी, सत्यवती, गीता देवी, राजकुमारी, अनीता को राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। वहीं गायत्री देवी, कल्याणी सिंह, मधु देवी, लक्ष्मी देवी, श्रीमती मिथिलेश राजपूत, प्रीति राजपूत, चित्रलेखा राजपूत, सुभाषनी राजपूत को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्याम सिंह, घनेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, विनोद सिंह, रामकुमार, पुरुषोत्तम, चिरंजीवी, रामावतार, रघुनाथ, महावीर, सतीश, जगदीश, बलवंत सिंह, कृष्णकुमार, कृष्णावतार, हेमंत सिंह, चंद्रकुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, मनोज, नरसिंह, हेमंत सिंह, श्रवण सिंह, अभिनव सिंह, जगन्नाथ, जेठू सिंह, बलराम सिंह, सुदर्शन सिंह, हीरा सिंह, सियाराम, लोकेंद्र, विश्वनाथ, नरोत्तम सिंह, चैतराम, अशोक सिंह (फौजी), सालिक सिंह, ओंकार सिंह, जयजय सिंह, रामावतार सिंह, गोकुल सिंह तथा कृष्णा सिंह सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!