महिला जागृति जनसेवा कल्याण समिति ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी

मुंगेली। महिला जागृति जनसेवा कल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

इसके बाद सभी महिलाओं ने रंगपंचमी का उत्सव भी बड़े उत्साह के साथ मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां साझा की गईं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सावित्री सोनी, प्रमिला चौरसिया, मेघा मिश्रा, संगीता क्षत्रिय, मंजू सोलंकी, शशी सोनी, सुधा राजपूत, लक्ष्मी सोनी, शीला जायसवाल, वंदना गुलहरे, ममता ठाकुर, शकुन राजपूत,वीणा ठाकुर और सरिता बाजपाई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!