
मुंगेली। कन्नौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा समाज के पुरोधा स्वर्गीय केदार सिंह परिहार की स्मृति में रंगपंचमी के अवसर पर फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली के रंगों का आनंद लिया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह ने स्वर्गीय केदार सिंह परिहार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि परिहार जी का जीवन समाज सेवा और एकता का प्रतीक रहा है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में फाग गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक होली का उल्लास देखने को मिला। समाज के वरिष्ठ संरक्षक शंकर सिंह ने अपने संबोधन में समाज में आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन, शुभकामनाओं और मंगलकामनाओं के साथ हुआ।


