
मुंगेली। दुर्ग जिले में भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती उजागर होने के मामले को लेकर प्रदेश भर में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार 12 मार्च 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा कांग्रेस भवन में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध तथा दुर्ग जिले में सामने आए अफीम खेती के मामले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय मुंगेली का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। दुर्ग जिले में भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती का मामला बेहद गंभीर है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रेम चंद जायसी ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध गतिविधियां पनप रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। एक ओर भाजपा सरकार नशा मुक्त समाज की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके ही नेताओं के यहां अवैध अफीम की खेती सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
मुंगेली के छाया विधायक संजीत बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन जनता की आवाज उठाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक घेराव समाप्त किया और आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, प्रेम चंद जायसी, आलोक सिंह, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, श्याम जायसवाल, दीपक गुप्ता, लल्ला सिंह, लक्ष्मी कांत भास्कर, अभिलाष सिंह, एजाज खोखर, असद खोखर, मुकेश मिरी, जित्तू श्रीवास्तव, जलेश यादव, जय सोनी, राजेंद्र यादव, कृष्णा सोनी, रणजीत सिंह, तारनी विश्वकर्मा, राम स्वरूप रामजी, जाकिर हुसैन, भरत पठारी, भूपेंद्र साहू, हेमंत दास मानिकपुरी, संजय चंदेल, मकबूल खान, याकूब अली, राजकुमार, सतीश यादव, मकराल यादव, संजय भंडारी, अखिल टोंडर, यशवंत, धीरज गोस्वामी, नागेंद्र गोस्वामी, तारण टंडन, साहिल, विद्यानंद चंद्राकर, उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, मंजू शर्मा, ललिता सोनी, हेमिन मंगेशकर, अनीता विश्वकर्मा, बिंदु यादव, नामदेव बंजारा, विष्णु खांडे, टेकराम सोनवानी, नौसाद खान, राम खिलावन, आरिफ खोखर, सागर सोनी, रामकुमार साहू, उमेश धृतलहरे, लक्की गर्ग, ग्वाल दास अनंत, कुलदीप पाटले, बलराम यादव, रोशन लाल राजपूत, रानी गेंदले, नेतराम साहू, राकेश, अमित कुमार, निरंजन साहू, दुर्गेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


