शहर कांग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और बूथ-वार्ड गठन पर हुआ मंथन

मुंगेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक मुंगेली में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, मासिक गतिविधियों की समीक्षा तथा बूथ, वार्ड कमेटी, सेक्टर और बीएलए गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित की गई। इस दौरान शहर कांग्रेस के प्रभारी एवं नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे


शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत संरचना तैयार करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।


बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, सेक्टर एवं बीएलए गठन तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है और हर स्तर पर समन्वय बनाकर काम करना होगा।


बैठक में दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, संजय सिंह, जित्तू श्रीवास्तव, जय सोनी, जलेश्वर यादव, अनीता विश्वकर्मा, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, अजय साहू, आनंद सोनी, एहसान अली, आरिफ खोखर, श्री ठाकुर, देवेंद्र वैष्णव, रवि कोशले, राजा मानिक, असद खोखर, मनोज सोनकर, दिलीप सोनी, नामदेव बंजारा, विष्णु खांडे, हारून खान, टीपू, मकबूल खान, सूरज मंगलानी, दादू मल्लाह, अजय यादव और गुड्डू देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!