शोक समाचार : श्रीमती खैरुन बेगम का 90 वर्ष की आयु में निधन

मुंगेली । अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीमती खैरुन बेगम का 90 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं।
श्रीमती खैरुन बेगम, एजाज खोखर, उर्दू अकादमी बोर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व सदस्य एवं पत्रकार इमरान खोखर की माताजी थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे जोहर के नमाज के बाद, निवास बड़ा बाजार से निकाली जाएगी। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सभी से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा के लिए दुआ-ए-मगफिरत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!