मुंगेली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सुदूर वनांचल में संचालित प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को महान आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान की जानकारी दी गई। उन्हें बिरसा मुंडा के साहस, स्वाभिमान तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पाठशाला के एक बच्चे द्वारा बिरसा मुंडा की वेशभूषा धारण करना रहा। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने उनके व्यक्तित्व और गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में जाना।
प्रयास की टीम ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य वनांचल के बच्चों को अपने महापुरुषों, जनजातीय गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ना है। शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, आत्मसम्मान और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना ही प्रयास वनवासी पाठशाला का प्रमुख उद्देश्य है।
सुदूर वनांचलों में शिक्षा की अलख जगाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का यह प्रयास निरंतर जारी है।

The News Related To The News Engaged In The Chhattisgarh Times News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
