शव रखकर हाईवे जाम करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में नेशनल हाईवे 130-ए पर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2025 को दाबो मोड़ जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने मृतक हेमप्रसाद साहू के परिजनों ने शव को बीच…

Read More

मुंगेली के शिवम सिंह राजपूत को “देश राग” कार्यक्रम में प्रथम स्थान, मिला श्री श्री जयपद्मा सम्मान

मुंगेली। नृत्यधाम कला समिति भिलाई द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “देश राग” कार्यक्रम में मुंगेली के शिवम सिंह राजपूत ने अपने उत्कृष्ट नृत्य कौशल और गहन ज्ञान के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चली, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के…

Read More

शराब दुकान के बाहर ‘पाठशाला’: युवा कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, स्कूल में शराब मिलने का विरोध!

पथरिया। छत्तीसगढ़ में विद्यालयों में कथित रूप से शराब मिलने के विरोध में युवा कांग्रेस पथरिया ने शुक्रवार को एक अनोखा प्रदर्शन किया। शासकीय शराब दुकान के ठीक सामने ‘पाठशाला’ का आयोजन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने लोगों को पेन, पुस्तक और कॉपी का निःशुल्क वितरण किया। युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन पथरिया ब्लॉक के…

Read More

गौ सेवा कल्याण समिति और सर्व हिन्दू समाज ने रामसिंह ठाकुर की रिहाई को लेकर सौंपा ज्ञापन, 72 घंटे में रिहाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

मुंगेली। गौ सेवा कल्याण समिति (गौ सेवा धाम) एवं सर्व हिन्दू समाज ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बिलासपुर में गिरफ्तार किए गए रामसिंह ठाकुर की तत्काल रिहाई की मांग की है। ज्ञापन में समिति ने बताया कि 4 अक्टूबर 2025 को धार्मिक आयोजन से लौटते समय रामसिंह ठाकुर को बिना उचित कारण…

Read More

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा — मुंगेली के कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष, भावेश शर्मा बने प्रदेश सचिव

मुंगेली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें मुंगेली जिले से कलेश्वर गर्ग को जिला अध्यक्ष और भावेश शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि संगठन में युवाओं को लगातार नेतृत्व के अवसर दिए जा रहे हैं। कलेश्वर…

Read More

मुंगेली में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का भव्य सामाजिक अंकेक्षण संपन्न

मुंगेली। राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया। बुधवार को जिले के प्रत्येक शाला में इस अंकेक्षण का कार्य संपन्न हुआ। ✅ मुख्य बातें: सामाजिक अंकेक्षण का कार्य जिला परियोजना अधिकारी /…

Read More

माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति का लकी ड्रा संपन्न – विजेताओं के नाम घोषित

मुंगेली। माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति, आगर खेल परिसर मुंगेली द्वारा आयोजित सफलतम 33वें वर्षगांठ उत्सव के अवसर पर लकी-ड्रा कूपन उपहार योजना का आयोजन किया गया। इस योजना में मात्र 300 रुपये के दान पर आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर प्रतिभागियों को प्रदान किया गया था। ड्रा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को किया…

Read More

बिग ब्रेकिंग: 12 किलोमीटर दूर चंद्रगढ़ी में मिला 3 वर्षीय सिद्धेश पटेल का शव — मुंगेली हादसे का दर्दनाक अंत

मुंगेली। बगनी भंवर पेंडाराकापा में कल सुबह हुए दर्दनाक हादसे में लापता हुआ मासूम 3 वर्षीय सिद्धेश पटेल आखिरकार मृत अवस्था में मिला है। लगभग 12 से 15 किलोमीटर दूर चंद्रगढ़ी क्षेत्र में आज सुबह ग्रामीणों और गोताखोरों की टीम ने सिद्धेश का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सिद्धेश अपनी मां और…

Read More

बिजली महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का बिगुल, मुंगेली में आम जनता ने जताया आक्रोश

मुंगेली। बढ़ते हुए बिजली बिलों ने आम जनता की ज़िंदगियों पर भारी असर डाल दिया है। बिजली के लगातार बढ़ते दामों से त्रस्त जनता की आवाज़ को सामने लाने के लिए युवा कांग्रेस मुंगेली ने प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

Read More

नहाने गया परिवार, लौट आई सिर्फ खामोशी — मुंगेली में पानी में बहा 3 वर्षीय सिद्धेश, प्रशासन मौके पर गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

मां और एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी मुंगेली। आज सुबह लगभग 10 बजे के आसपास बगनी भंवर पेंडाराकापा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहाने गई थी। इस दौरान नहाते समय एक बच्चा अचानक…

Read More
error: Content is protected !!