वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में 87 प्रकरण दर्ज, 28 लाख रूपए से अधिक की हुई वसूली, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
मुंगेली 02 दिसम्बर 2024// कलेक्टर राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण एवं उस पर हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस…

