नवरात्रि पर मुंगेली में सजेगी भक्ति की महफिल, 13 अक्टूबर को होगा भव्य माता का जागराता

मुंगेली। नवरात्रि के पावन अवसर पर मुंगेली में भक्ति और संगीत से सराबोर भव्य माता के जागराता का आयोजन किया जाएगा। माँ भारती सेवा समिति मुंगेली के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा अपनी सुरीली आवाज में माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों के अनुसार, जागराता का आयोजन 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को रात्रि 8 बजे से रेस्ट हाउस मैदान, मुंगेली में होगा। कार्यक्रम में माता रानी के भजनों के माध्यम से भक्तिमय माहौल तैयार किया जाएगा। श्रद्धालु माता के जयकारों और भक्ति संगीत के बीच मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। माँ भारती सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता के जागराता में शामिल होने की अपील की है।

आयोजन: माँ भारती सेवा समिति, मुंगेली
दिनांक: 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार
समय: रात्रि 8 बजे
स्थान: रेस्ट हाउस मैदान, मुंगेली
मुख्य प्रस्तुति: प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!