
मुंगेली। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा के प्रथम मुंगेली आगमन पर सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से शहर में संगठन की सक्रियता दिखाई दी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने संगठन को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
संगीता सिन्हा ने कहा कि महिला सुरक्षा, अधिकार, सामाजिक भागीदारी, रोजगार तथा स्थानीय स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को लेकर महिला कांग्रेस को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने जिले में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की बात कही।

कार्यक्रम में अटल श्रीवास्तव, रश्मी सिंह, घनश्याम वर्मा, थनेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते, रोहित शुक्ला, दीपक गुप्ता, दिलीप बंजारा, लक्ष्मी कांत भास्कर, मुकेश मिरी, अरविंद वैष्णव, संजय यादव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, रवि कोशले,, मकबूल खान, तारणी विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, जित्तु श्रीवास्तव, श्रीनिवास, नीरज यादव, देवेन्द्र वैष्णव, असद खोखर, कृष्णा सोनी, जलेश यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आनंद सोनी, राजू सोनी, मनोरमा गुप्ता, सोनी जांगड़े, राम किशुन, मनमोहन सिंह, अमर परिहार, जागेश्वरी वर्मा, मायारानी, उर्मिला यादव, लतारानी, कृष्णा बघेल, मंजू शर्मा, अनिता विश्वकर्मा, ललिता सोनी, नूरी, हेमिन मंगेश्कर, बिन्दु यादव, निधी पौराणिक, निधी ठाकुर, जाहिदा बेगम, खुशबू वैष्णव, गौरी सोनकर एवं सम्मती राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


