राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूर्वजा जायसवाल ने हासिल किया प्रथम स्थान, प्रतिभा से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

मुंगेली। इंटर स्कूल में ड्रॉइंग प्रतियोगिता में पूर्वजा जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में पूर्वजा जायसवाल ने ड्राइंग प्रस्तुति में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास, लय-ताल और मंच पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए पूर्वजा को प्रथम स्थान की ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूर्वजा की मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण का परिणाम है। कम उम्र में राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने परिवार, विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

पूर्वजा की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने पूर्वजा जायसवाल को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिजनों ने कहा कि पूर्वजा ने निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनका यह प्रदर्शन अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है और उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर पूर्वजा जायसवाल ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ किसी भी बड़े मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!