संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छ. ग. मुंगेली में किया गया वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मुंगेली डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छ. ग. मुंगेली में दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस मनाया गया। माननीय चन्द्र कुमार अजगल्ले जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय के निर्देशन में इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छ. ग. मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय चन्द्रकुमार अजगल्ले जिला न्यायाधीश श्रीमति कंचन लता आचला सचिव जि.वि.से.प्रा. मुंगेली, टीकम चन्द्राकर चीफ, LADCS, सुरेश खुसरो डिप्टी LADCS, श्रीमति द्रौपती कश्यप असिस्टेंट LADCS एवं स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकगण के साथ-साथ बढ़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें ।
          कार्यक्रम में माननीय चन्द्रकुमार अजगल्ले जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष के द्वारा भारत का संविधान की प्रस्तावना का पठन कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया गया एवं उनके द्वारा पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, मोटरयान अधिनियम की जानकारी दी गयी, एवं टीकम चन्द्राकर चीफ, LADCS के द्वारा संविधान के उपबंधों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कंचन लता आचला के द्वारा उपस्थित छात्र – छात्राओं को गुडटच बैडटच, पॉक्सो एक्ट भारत का संविधान, धारा 354, 354 ( ए, बी, सी, डी), 363, 376 भा.द.सं., सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2005 की एवं मोबाईल के माध्यम से होने वाले अपराध व ऑनलाईन फाड की जानकारी व उसके बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बच्चो को दैनिक जीवन में पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में भी जानकारी देते हुए सभी बच्चो को सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं अधिक समय तक मोबाईल के उपयोग न करने गया, साथ ही जिला जेल मुंगेली में संविधान दिवस के अवसर पर बंदियों को संविधान के अपबंधों की जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!