मुंगेली: धान खरीदी हुई बंद, किसानों को हो रही परेशानी,मुंगेली समिति ने कलेक्टर को दी जानकारी



मुंगेली/ मुंगेली जिले में धान खरीदी पर रोक लग गई है क्योंकि उपार्जन केंद्रों में भंडारण की जगह नहीं बची है। समिति ने पहले ही संबंधित विभाग को सूचना दी थी, लेकिन धीमी गति से उठाव के कारण समस्या बढ़ गई हैं। अब किसान खरीदी केंद्रों से खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

धान खरीदी बंद: मुंगेली समिति ने कलेक्टर को दी जानकारी

संस्था प्रबंधक ने दी जानकारी मुंगेली सेवा सहकारी समिति ने भंडारण की कमी के कारण 11 दिसंबर 2024 से धान खरीदी रोक दी है। समिति ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है कि खरीदी केंद्रों में धान रखने और किसानों की धान की पल्लियों के लिए जगह नहीं बची है। समिति ने प्रशासन से अपील की है कि सरना धान के डीओ का शीघ्र उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!