राजधानी रायपुर में जमीन विवाद में फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पटवारी के साथ पहुंचे थे सरकारी कर्मचारी

Raipur/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गोली चला दी। दिन दहाड़े गोली चलने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की। इधर, जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो थाने की टीम दौड़े-भागे मौके पर पहुंची और आरोपी हरदयाल को पकड़ा गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर में फजिया मेमन रहती है। हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज उस जमीन का सीमांकन था। सीमांकन के पहले फजिया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। फजिया जब अपने जमीन को देखने पहुंची तो इसकी जानकारी उसे हुई। इस दौरान दोनों को फिर से जमीन को लेकर विवाद होने लगा।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर महिला के सामने दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद महिला डर गई और मौके से निकलकर सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच भी जारी है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!