Chattisgarh Times News:सर्द मौसम में बेसहारा पशुओं के लिए संजय यादव का प्रेरणादायक कदम

सुबह ठंड में गौ सेवा: जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री और सहयोगी ने दिखाई मानवता

मुंगेली: आज सुबह नए बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पास एक गाय गिरी हुई अवस्था में मिली। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय यादव ने मानवीय पहल करते हुए अपने सहयोगी दीपक सोनकर के साथ मिलकर गाय की सेवा का आदर्श उदाहरण पेश किया।



उन्होंने मौके पर डॉक्टर को बुलवाकर गाय का उपचार करवाया। डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद गाय को सीधा किया गया। ठंड से बचाने के लिए आग जलाकर गर्माहट दी गई और गाय के लिए चारे की व्यवस्था भी की गई।


लगभग कुछ देर बाद गाय ने अपने आप चलना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल बना। इस अवसर पर दीपक सोनकर ने भी गाय की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों से ठंड के मौसम में बेसहारा जीवों की मदद करने की अपील की।

गौ सेवा का यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों ने संजय यादव व दीपक सोनकर के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!