ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल, नई टीम की घोषणा 31 दिसंबर से पहले

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति से नई सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इसे पंचायत और निकाय चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले जारी किया जाएगा।

संभावित बदलाव:

12 से अधिक नए जिला अध्यक्ष नियुक्त हो सकते हैं।

15-20 ब्लॉक अध्यक्ष बदले जाएंगे।

प्रदेश महामंत्री और संयुक्त सचिवों की नई नियुक्तियां होंगी।

रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा बदलाव की संभावना




बैज की इच्छा के अनुसार बदलाव:
चर्चा है कि दीपक बैज की नई टीम में उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार नियुक्तियां होंगी। पुराने जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को हटाकर नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बहुप्रतीक्षित सूची के 30 या 31 दिसंबर तक जारी होने की संभावना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेशभर के नेताओं की निगाहें अब इस सूची पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!