बिलासपुर और रायपुर में दुष्कर्म के 218 मामले दर्ज, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर और रायपुर जिलों में दुष्कर्म के मामलों ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साल 2024 में दोनों जिलों में 218-218 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा घटनाएं 18 से 35 वर्ष की युवतियों से जुड़ी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, दर्ज किए गए अधिकांश मामलों में आरोपी ने शादी का झांसा देकर या प्रेम प्रसंग का फायदा उठाकर युवतियों का शोषण किया। वहीं, सामूहिक दुष्कर्म के मामले नाममात्र हैं। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन नंबरों की सुविधा बढ़ाई गई है और रात में गश्त तेज कर दी गई है।

महिला संगठनों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया है।

फिर भी, यह सवाल बरकरार है कि क्या महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम पर्याप्त हैं या महिलाओं को अब भी अपने लिए लड़ाई लड़नी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!