सिलतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला, दो की मौत, 10 घायल

धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
सिलतरा इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तूफान गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। गाड़ी में सवार यात्री सड़क किनारे बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

मोनिका और आराध्या की मौके पर मौत
इस हादसे में 14 वर्षीय मोनिका और 12 वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई। 10 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया।

धार्मिक यात्रा से लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार शीतकालीन छुट्टियों में जगन्नाथ पुरी और अमरकंटक की धार्मिक यात्रा से लौट रहा था। हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को मौके से हिरासत में लिया है और सिलतरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!