आमलोगों को वितरित की गई छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका

मुंगेली,। जनपद पंचायत मुंगेली में आमलोगों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ जनमन” का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित इस पत्रिका को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।



जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे लोगों ने पत्रिका प्राप्त कर कहा कि इसमें शासन की नई योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में दी गई है। लोगों ने इसे उपयोगी बताते हुए दूसरों को भी पढ़ने और शासन की नीतियों को समझने के लिए प्रेरित किया।



शासन की योजनाओं की अद्यतन जानकारी



जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव  सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए यह मासिक पत्रिका तैयार की गई है। पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई है, जिससे न केवल शासन की नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि यह पीएससी, व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी सहायक साबित होती है।



इस अवसर पर लोगों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रिका शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रही है। इसे पढ़कर योजनाओं का लाभ लेने और जागरूक होने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!