उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सौंपी गई प्रतीकात्मक चाबियां



मुंगेली, 03 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। साथ ही, अन्य योजनाओं के तहत भी हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया।

योजनाओं के तहत वितरित लाभ

1. प्रधानमंत्री आवास योजना: 04 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी।


2. पीएम स्वनिधि योजना: 02 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये के चेक।


3. सफाई कामगारों को पीपीई किट: 03 सफाई कर्मचारियों को किट प्रदान की गई।


4. मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना: 01 हितग्राही को दुकान की चाबी।


5. एनयूएलएम योजना: 01 स्व सहायता समूह को 1 लाख रुपये का चेक।


6. अनुकंपा नियुक्ति: श्री सुरेंद्र कुम्हार को नियुक्ति प्रमाण पत्र।



उप मुख्यमंत्री का संबोधन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारी सरकार ‘हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे’ की तर्ज पर तेजी से विकास कार्य कर रही है। प्रदेश के 180 नगरीय निकायों को पिछले एक वर्ष में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है। हमने सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए और 8 लाख से अधिक हितग्राहियों को पहली किस्त प्रदान की। हमारी सरकार ने 12 लाख किसानों को 3,700 करोड़ रुपये का पुराना बोनस दिया और माताओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1,000 रुपये प्रतिमाह की 11 किस्तें प्रदान कीं।”

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है।

पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा जारी है।

शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।


विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष का संबोधन

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव और शहरों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर ने कहा कि यह मुंगेली नगर पालिका के लिए गौरव का क्षण है।

कलेक्टर का बयान

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि मुंगेली की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। नवीन नगर पालिका भवन का भूमिपूजन और अन्य विकास कार्य जिले को नई पहचान देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, और अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कलेक्टोरेट अधीक्षक अशोक सोनी ने किया और नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!