छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा: दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर पदयात्रा, मुंगेली से रोहित शुक्ला हुए शामिल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बस्तर में न्याय पदयात्रा की शुरुआत की। खूटपदर से जगदलपुर तक आयोजित इस पदयात्रा में चार प्रमुख मांगों को लेकर जनसामान्य से संवाद किया गया।


मुख्य मांगे:

1. नागनार स्टील प्लांट विनिवेश का विरोध: केंद्र सरकार के विनिवेशीकरण के फैसले को रद्द करने की मांग।


2. NMDC मुख्यालय बस्तर में स्थापित हो: क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए यह मांग।


3. CSR फंड से स्थानीय युवाओं को रोजगार: क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दबाव।


4. सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रद्द करने का विरोध: खूटपदर में अस्पताल निर्माण की योजना को पुनः लागू करने की मांग।



जगदलपुर में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति

इस न्याय यात्रा में मुंगेली नगर पालिका परिषद के सभापति रोहित शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र वैष्णव, राजा माणिक और राम तलरेजा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इस आयोजन को और प्रभावी बना दिया। दीपक बैज ने क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!