मुंगेली जिले में धान खरीदी जोरों पर, 82 हजार किसानों को 854 करोड़ का भुगतान



मुंगेली,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत मुंगेली जिले में धान खरीदी और उठाव का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में अब तक 39 लाख 43 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है।

धान खरीदी का विवरण:

मोटा धान: 21 लाख 13 हजार 210 क्विंटल

पतला धान: 7,972 क्विंटल

सरना धान: 18 लाख 22 हजार 784 क्विंटल


जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि अब तक 19 लाख 28 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। धान खरीदी के बदले जिले के 82,664 किसानों को 854 करोड़ 42 लाख 64 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

निगरानी और निर्देश:
कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों और कोचियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में खरीदे गए धान के सुरक्षित रखरखाव और तेज उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के इस सुदृढ़ प्रबंधन से किसानों को समय पर भुगतान और धान की सही व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!