नगर पालिका परिषद मुंगेली: रोहित शुक्ला की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी चर्चा में

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष पद पर सामान्य आरक्षण की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसी कड़ी में एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है युवाओं के बीच लोकप्रिय और हर वर्ग में अपना प्रभाव रखने वाले रोहित शुक्ला का।

रोहित शुक्ला, जो समाजसेवी संस्था “प्रयास: अ स्मॉल स्टेप” के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बड़े नेताओं के साथ भी घनिष्ठ संबंध रखते हैं। आज जैसे ही सामान्य आरक्षण की घोषणा हुई, शहर में उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। युवाओं ने शिक्षक नगर में आतिशबाजी की और पुराना बस स्टैंड में फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।


रोहित शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी में 5 वर्षों तक शहर अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे नगर पालिका परिषद मुंगेली में सभापति बने। शुक्ला ब्राह्मण समाज में भी अत्यधिक सक्रिय हैं, जो शहरी क्षेत्र में एक बड़ा वोट बैंक माना जाता है।



अध्यक्ष पद के लिए रोहित शुक्ला की दावेदारी न केवल उनके राजनीतिक अनुभव और समाजसेवी कार्यों के कारण मजबूत है, बल्कि युवाओं और ब्राह्मण समाज के व्यापक समर्थन के कारण भी उन्हें एक प्रमुख उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। शहर में उनकी उम्मीदवारी को लेकर समर्थकों में काफी जोश है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस राजनीतिक दौड़ में क्या बदलाव आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!